Friday, 24 February 2017

February - 5

आज कि हदीस
हज़रत अबू हुरैरह रज़ियल्लाहु अन्हु से रिवायत है कि रसूलुल्लाह ﷺ ने इर्शाद फ़रमाया: मेरी उम्मत में मुझसे ज़्यादा मुहब्बत रखने वाले लोगों में से वे (भी) हैं जो मेरे बाद आएंगे, उनकी यह आरज़ू होगी कि काश ! वह अपना घर बार और माल सब क़ुरबान करके किसी तरह मुझ को देख लेते। (मुस्लिम: 7145)
Share on: Telegram | WhatsApp

Thursday, 23 February 2017

February - 6

आज कि हदीस
हज़रत अबू हुरैरह रज़ियल्लाहु अन्हु रिवायत करते हैं कि रसूलुल्लाह ﷺ ने इर्शाद फ़रमाया: जो अल्लाह तआ़ला पर और आख़िरत के दिन पर ईमान रखता हो, उसको चाहिए कि ख़ैर की बात कहे या ख़ामोश रहे। (बुख़ारी: 6138)
Share on: Telegram | WhatsApp

Wednesday, 22 February 2017

February - 7

आज कि हदीस
हज़रत अनस बिन मालिक रज़ियल्लाहु अन्हु से रिवायत है कि रसूलुल्लाह ﷺ ने इर्शाद फ़रमाया: जब जन्नत के बाग़ों पर गुज़रो तो ख़ूब चरो । सहाबा: ने अ़र्ज़ किया: या रसूलुल्लाह ! जन्नत के बाग़ क्या हैं ? इर्शाद फ़रमाया: ज़िक्र के हल्के़ । (तिर्मिज़ी: 3510)
Share on: Telegram | WhatsApp

Tuesday, 21 February 2017

February - 8

आज कि हदीस
हज़रत अबू उमामा रज़ियल्लाहु अन्हु से रिवायत है कि रसूलुल्लाह ﷺ ने इर्शाद फ़रमाया: जिस शख़्स ने अल्लाह तआ़ला ही के लिए किसी से मुहब्बत की और उसी के लिए दुश्मनी की और (जिसको दिया) अल्लाह तआ़ला ही के लिए दिया और (जिसको नहीं दिया) अल्लाह तआ़ला ही के लिए नहीं दिया तो उसने ईमान की तकमील कर ली । (अबूदाऊद: 4681)
Share on: Telegram | WhatsApp

Monday, 20 February 2017

February - 9

आज कि हदीस
हज़रत इमरान बिन हुसैन रज़ियल्लाहु अन्हु रिवायत करते हैं कि रसूलुल्लाह ﷺ ने इर्शाद फ़रमाया: लोगों की एक जमाअ़त जिनका लक़ब जहन्नमी होगा हज़रत मुहम्मद ﷺ की शफ़ाअ़त पर दोज़ख़ से निकलकर जन्नत में दाख़िल होंगे । (बुख़ारी: 6566)
Share on: Telegram | WhatsApp

Sunday, 19 February 2017

February - 10

आज कि हदीस
हज़रत बुरैदा रज़ियल्लाहु अन्हु से रिवायत हैं कि नबी करीम ﷺ ने इर्शाद फ़रमाया : जो लोग अंधेरों में ज्य़ादा-से-ज्य़ादा मस्जिद को जाते रहते हैं, उनको क़ियामत के दिन पूरे-पूरे नूर की ख़ुशख़बरी सुना दीजिए । (अबूदाऊद: 561)
Share on: Telegram | WhatsApp

Saturday, 18 February 2017

February - 11

आज कि हदीस
हज़रत उस्मान बिन अ़फ़्फ़ान रज़ियल्लाहु अन्हु से रिवायत है कि रसूलुल्लाह ﷺ ने इर्शाद फ़रमाया : तुममें सबसे बेहतर शख़्स वह है जो क़ुरआन शरीफ़ सीखे और सिखाए । (तिर्मिज़ी: 2907)
Share on: Telegram | WhatsApp